मुंबई - मुंबई में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 53 पहुंच गई है। अभी 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस सिलसिले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शहर पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (मालवानी थाने से जुड़े हुए) और सात अन्य पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।