जम्मू - जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को एक कार नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में उस समय घटी जब चालक का कार से नियंत्रण समाप्त हो गया। दो शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल राहत व बचाव का कार्य जारी हैं।