मुबंई - बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। आलिया इसको लेकर काफी उत्साहित है। बालीवुड में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से पदार्पण करने वाली आलिया ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, अहा!!! 50 लाख प्रशंसक। आप सभी का शुक्रिया। आपने मुझे खुश कर दिया। 22 वर्षीय आलिया सोशल मीडिया पर अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी के बारे में चटपटी खबरें शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं