माले - मालदीव की राजधानी माले के एक रिसॉर्ट से हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद सरकार ने आज आपातकाल घोषित कर दिया। आपातकाल की घोषणा के साथ ही सुरक्षा बलों को काफी शक्तियां मिल गई हैं। राष्ट्रपति के प्रवक्ता मुएज अली ने ट्वीट किया, 'मालदीव ने आज दोपहर 12 बजे से 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।'