मुंबई - मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। 14 साल का छात्र रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जब वह बिजली की तारों की चपेट में आ गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को मध्य रेलवे के नाहुर स्टेशन यार्ड में हुई। साहिल सी. एशवारकर ने कथित तौर पर यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश की और इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 25,000 वोल्ट वाली बिजली की तारों की चपेट में आ गया। वह 80 प्रतिशत तक झुलस था।