नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी सात नवंबर को उत्तराखंड के अमरोहा जिले की यात्रा पर जाएगी। कार्य़क्रम के अनुसार सोनिया वहां जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योगा महोत्सव में हिस्सा लेंगी। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को करेंगे और सोनियां गांधी महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेने वहां जाएंगी।