लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ लेने वाले बलवंत सिंह रामूवालिया मूल रुप से पंजाब के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी के सदस्य नहीं हैं। श्री रामूवालिया को संवैधानिक अनिवार्यता की वजह से छह महीने के अन्दर राज्य विधानसभा या विधान परिषद में से किसी एक का सदस्य बनना होगा।
शपथ लेने के बाद श्री रामूवालिया ने कहा कि मूल रुप से वह पंजाब के रहने वाले हैं और इस समय गाजियाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनके काफी पुराने रिश्ते हैं। वह हमेशा से श्री यादव के प्रति निष्ठावान रहे हैं।