बुखारेस्ट - रोमानिया के प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा ने देश के एक क्लब में लगी आग के मामले को लेकर आज इस्तीफा दे दिया। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई थी। यह ताजा जानकारी एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से मिली। अधिकारियों ने कहा कि छह अक्टूबर को हुई इस दुर्घटना में 90 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इनमें से कुछ की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। यहां 30 अक्टूबर की रात रोमानिया में बुखारेस्ट स्थित नाइट क्लब में एक प्रस्तुति के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में 30 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को हुआ यह हादसा रोमानिया में दशकों बाद किसी सार्वजनिक स्थान पर हुआ सबसे गंभीर हादसा था।