मुंबई - बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दहेज उत्पीडऩ और अश्लीलता फैलाने के मामलों को लेकर विवादों में घिरी राधे मां की जमकर वकालत की। उन्होने कहा, राधे मां, उनके लिए भगवान है। राखी कहती हैं, मुझे राधे मां बहुत अच्छी लगती हैं। वह बहुत अच्छे और नए-नए कपड़े पहनतीं हैं। गौरतलब है कि राधे मां पर एक महिला को उसके पति और उसके ससुराल वालों से दहेज लेने के आरोप है। राधे मां पर अश्लीलता फैलने का भी आरोप है। इन आरोपों को निराधार बताते हुए राखी कहती हैं कि राधे मां में कुछ तो कशिश है कि इतने लोग उनके भक्त हैं। आसाराम पर तंज कसते हुए राखी कहती हैं, रेप करने वाला भगवान कैसे हो सकता है।