नई दिल्ली - स्मार्टफोन के क्रेजी ग्राहकों को सस्ते और उन्नत तकनीक आधारित फोन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स के सहारे बेहतर डिलीवरी सेवा देने की बदौलत वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों का वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा है। शोध सलाह कंपनी काउंटर प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने मजबूत डिलीवरी सर्विसेज के सहारे ही चीन की कंपनी हुवावेई तीन करोड़ पांच लाख स्मार्टफोन बेचकर माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ते हुए पहली बार दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी बन गई है।
इस दौरान उसकी वैश्विक बिक्री वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही के दो करोड़ छह लाख के मुकाबले 48.1 प्रतिशत अधिक है। विशेषज्ञों की मानें तो बेहतर लुक और फीचर के साथ ही 10 हजार रुपए (150 डालर) से कम के स्मार्टफोन उतारकर चीन की हुवावेई, शियोमी, जेडटीई और लेनेवो जैसी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां पहले ही धमाल मचा चुकी हैं।