Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

यूआन ने लुढक़ाया शेयर बाजार-रुपया

Updated on Wednesday, August 12, 2015 13:41 PM IST

शंघाई - अर्थव्यवस्था की गिरती विकास दर और मुद्रा अवस्फिति का दबाव झेल रहे चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़े आने के बाद मंगलवार को अपनी मुद्रा यूआन का अवमूल्यन करने से बीएसई का सेंसेक्स करीब 236 अंक और डालर के मुकाबले रुपया 34 पैसे लुढक़ गया। चीन के केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने यूआन का लगभग दो प्रतिशत अवमूल्यन किया है। इससे दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्रओं के मुकाबले डालर की तेजी ने शेयर बाजार पर भारी दबाव बनाया और सेंसेक्स 235.63 अंक टूटकर 28 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 27866.09 अंक पर और रुपया 34 पैसे की गिरावट लेकर लगभग दो महीने के न्यूनतम स्तर 64.21 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

 

चीन के केंद्रीय बैंक का कहना है कि यूआन के अवमूल्यन के बाद डालर के मुकाबले इसकी नयी विनिमय दर बाजार के कारकों का ज्यादा संतुलित चित्र दिखाती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि उसने निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। अवमूल्यन के बाद यूआन लगभग तीन साल के निचले स्तर पर आ गया। जुलाई में चीन का निर्यात 8.3 प्रतिशत गिर गया। इसका मुख्य कारण उसके तीन सबसे बड़े व्यापारिक सहयोगी यूरोप, अमरीका और जापान से मांग में कमी आना रहा है। इन देशों में आर्थिक सुस्ती से मांग में कमी आई है। पिछले साल से ही आर्थिक दबाव में चल रहे चीन ने 2015 के लिए अपनी अनुमानित विकास दर घटाकर सात प्रतिशत कर दी है।

 

कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस लक्ष्य को हासिल करना भी उसके लिए मुश्किल होगा। यदि चीन सात प्रतिशत की विकास दर हासिल कर भी लेता है जो यह पिछले 25 साल की उसकी सबसे धीमी वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि चीन का केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने मंगलवार को औसत विनिमय दर 6.2298 यूआन प्रति डालर तय की जो सोमवार को 6.1162 यूआन प्रति डालर रखा गया था। साथ ही उसने औसत विनिमय दर की गणना का तरीका भी बदल दिया है, जिससे अब यह बाजार के कारकों पर ज्यादा निर्भर करेगा तथा आने वाले समय में बाजार के अनुरूप यूआन में और गिरावट देखी जा सकती है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X