नई दिल्ली - आम आदमी के एक बार फिर से खुबखबरी है। तेल के दाम एक बार फिर से कम हो गए हैं। तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार रात को पेट्रोल और डीजल के दाम करने की घोषणा कर दी है। घटी हुई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएगी। पेट्रोल के दाम 1.27 रूपए प्रति लीटर घटाए गए हैं। जबकि डीजल 1.17 रूपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। घटी हुई दरें आज रात लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद इस माह में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं।
तेल विपणन कंपनियां हर पखवाडे अंतरराष्ट्रीय कीमतों तथा डॉलर के मुकाबले रूपए के विनिमय दर के अनुरूप पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। कंपनियों ने इससे पहले लगातार तीन बार पेट्रोल तथा चार बार डीजल की कीमतों में कटौती की है। भारतीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत पिछले पखवाडे नौ प्रतिशत से ज्यादा लुढक चुकी थी। हालाँकि डॉलर के मुकाबले रूपया कमजोर हुआ है, लेकिन इसकी औसत विनिमय दर में महज 0.3 प्रतिशत बदलाव हुआ है। इस प्रकार समीक्षा में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 1.27 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 1.17 रूपए प्रति लीटर घटाए हैं।