नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में एक साल में करीब 37 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। प्रधानमंत्री के सभी विदेशी दौरों में से आस्ट्रेलिया दौरा सबसे महंगा बताया जा रहा है। आरटीआई के तहत 16 देशों में बने भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी के विदेश दौरे में एक साल में 37.22 करोड़ रुपए खर्च हुए। आरटीआई एक्ट के तहत रिटायर्ड आर्मी अधिकारी लोकेश बत्रा ने अलग-अलग दूतावासों में आवेदन करके मोदी के यात्रा के खर्चे की जानकारी मांगी थी। मोदी की सबसे महंगी यात्रा आस्ट्रेलिया, अमरीका, जर्मनी, फिजी और चीन की रही, जबकि सबसे कम खर्च वाला दौरा भूटान का था।