नई दिल्ली - भारत और श्रीलंका के विकास की एक-दूसरे के विकास पर निर्भरता रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका को रेलवे, ऊर्जा, कृषि, क्षमता निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा आदि क्षेत्रों में भारत की ओर से सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। श्री मोदी ने यहां हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ शिखर बैठक के बाद अपने मीडिया वक्तव्य में यह जानकारी दी। श्री विक्रमसिंघे देश के संसदीय चुनावों के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे थे।