जयपुर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालक डॉ. मोहनराव भागवत देर रात जयपुर पहुंचे। वे नौ दिन के प्रदेश प्रवास पर हैं। इस दौरान वे जयपुर और जोधपुर में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रविवार को संघ संचालक जयपुर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इस दौरान शहर की सड़कों से हटाए गए प्राचीन मंदिरों और उसके बाद हुए आंदोलन की जानकारी भी दी जाएगी। भागवत के कार्यक्रमों की शुरुआत आज दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला के जरिए हुई।