रेवाड़ी - दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर जयपुर जा रहे एक अमेरिकी नागरिक को उसी ट्रेन में सफर कर रहे 2 बदमाशों ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को जयपुर बताकर उतार लिया और स्टेशन के मुख्य द्वार पर लोहे की राड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। अमेरिका निवासी कंप्यूटर लेक्चरर मैथिव वाइकरी दिल्ली से जयपुर जा रहा था। ट्रेन रेवाड़ी पहुंची तो पास बैठे 2 बदमाशों ने उसे जयपुर स्टेशन बताकर उतार दिया।
मैथ्यू जब स्टेशन के बाहर आया तो बदमाशों ने स्टेशन के मुख्य द्वार पर लूट के इरादे से लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसकी चीख पुकार सुनकर बीच बचाव किया और उसे बेहोशी की हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मैथ्यू ने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों का पकडने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी हैं।