Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

नौकरशाही व्यव्स्था को दुरूस्त करने के लिए कामचोर अफसरों को ‘रिटायर’ करेंगे मोदी

Updated on Wednesday, September 16, 2015 10:36 AM IST

नई दिल्ली - नौकरशाही को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है, जो सुस्त और कामचोर अफसरों पर भारी पड़ सकती है। सरकार की योजना है कि संदिग्ध निष्ठा और क्षमता वाले अधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी। इसके लिए नियम से लेकर सिस्टम तक सब तैयार है। सरकार ने इसके लिए सभी विभागों से ऐसे अधिकारियों की पहचान करने को कहा है और उनके समय से पहले रिटायरमेंट का प्रस्ताव भेजने को भी कहा है।

 

नौकरशाहों को ज्यादा से ज्यादा जवाबदेह बनाने के लिए हाल ही में कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता मैं बैठक हुई थी। इसमें ऐसे सिस्टम पर बात की गई थी, जिसके तहत बोझ बन रहे अफसरों की छुट्टी कर दी जाए। इसके बाद ही, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यह कदम उठाया है। विभागों से ऐसे अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने के लिए मूल नियम (एफआर 56-जे) के प्रावधानों को लागू करने को कहा गया है। इस नियम के मुताबिक, सरकार को ए और बी ग्रेड के ऐसे कर्मचारियों को जनहित में जरूरी होने पर सेवानिवृत्त करने का पूर्ण अधिकार है, जो 35 साल की आयु से पहले सेवा में आए हों और 50 साल की आयु पूरी कर चुके हों।

 

नियमों के तहत 55 वर्ष की उम्र पार कर चुके सी ग्रेड के किसी भी सरकारी कर्मचारी को समय से पहले रिटायर किया जा सकता है, लेकिन कार्रवाई तभी की जा सकती है, जब अधिकारी पर भ्रष्टाचार या अप्रभावी होने का संदेह है। ए ग्रेड में आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, आईआरएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी आते हैं, वहीं बी ग्रेड में गैर-राजपत्रित अधिकारी होते हैं और सी ग्रेड में क्लर्क ग्रेड के और मंत्रालय के कर्मचारी होते हैं। हालांकि, कार्रवाई सिर्फ उन्हीं अधिकारियों के खिलाफ की जा सकेगी, जिनकी वार्षिक वेतनवृद्धि कुछ साल से रोक दी गई हो और जिन्होंने पिछले पांच वर्ष से कोई पदोन्नति नहीं पाई हो।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X