Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

पाकिस्तान-चीन सीमा पर तनाव के बीच इलाकों का दौरा करेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Updated on Sunday, September 13, 2015 13:23 PM IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह पाकिस्तान और चीन के साथ लगने वाली सीमाओं पर स्थित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इन क्षेत्रों में पूर्वी लद्दाख का चुमार क्षेत्र भी शामिल होगा, जिसमें एक साल पहले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग 15 दिन तक गतिरोध की स्थिति कायम रही थी।

गृहमंत्री पाकिस्तान और चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों से सटी सीमा पोस्ट का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। पाकिस्तान की ओर से इन इलाकों में लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाता है। दूसरी ओर, लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों सेनाओं के बीच ताजा विवाद उस समय शुरू जब भारतीय सेना और इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने चीनी सैनिकों (पीएलए) द्वारा बनाए गए निगरानी टावर को ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद चीन ने सीमा पर अपनी अतिरिक्त सेना तैनात कर दी है।

सिंह का जम्मू-कश्मीर के अग्रिम क्षेत्रों का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार को शुरू होगा। सिंह सांबा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक शिविर में अधिकारियों की एक नई मेस (भोजनालय) का उद्घाटन करेंगे। वह इस सेक्टर की उन चौकियों पर भी जा सकते हैं, जो सीमा पार से गोलीबारी का शिकार होती रही हैं।

इसके बाद सिंह पूर्वी लद्दाख के चुमार में उन सीमा चौकियों का दौरा करेंगे, जहां सितंबर 2014 में जानलेवा ठंड में भारतीय तथा चीनी सेनाएं आमने-सामने की स्थिति में आ गई थीं। इसके बाद हॉट स्प्रिंग में पुलिस स्मारक तथा थाकुंग और चुशूल में आईटीबीपी चौकियों का दौरा होगा।

दोनों ही बलों ने पिछले साल लगभग 15 दिन तक चली आमने-सामने की स्थिति के बाद स्पंगुर गैप में एक फ्लैग मीटिंग करके हिमालयी पठार से अपने अपने सैनिकों को वापस बुला कर तनाव कम करने का फैसला किया था।

गृहमंत्री चीन-भारत सीमा पर स्थिति की समीक्षा करेंगे और सीमा की सुरक्षा करने वाले आईटीबीपी के सैनिकों से बातचीत करेंगे। वह स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के साथ मिलकर अग्रिम इलाकों में की जा रही विकास गतिविधियों के बारे में चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।


Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X