पुणे - महाराष्ट्र में बीजेपी को अपने एक मंत्री के बयान से शर्मसार होना पड़ा है। राज्य के फूड एंड ड्रग मिनिस्टर गिरीश बापट ने एक फंक्शन के दौरान स्टूडेंट्स के सामने कहा कि आप लोग जो वीडियो रात में देखते हैं, वे तो हम भी देखते हैं। यह मत समझिए कि हम बूढ़े हो गए हैं। हम तो दिल से अब भी जवान हैं। बीजेपी की सहयोगी शिवसेना और अपोजिशन पार्टी एनसीपी ने बापट के इस बयान को गलत बताया है। मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
मंत्री ने दिए इस बयान के बारे में सोमवार को सफाई दी कि उन्होंने हल्के-फुल्के माहौल में यह बात कही थी। बापट एक कालेज में स्टूडेंट्स के सामने भाषण दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। बापट महाराष्ट्र में बीजेपी के सीनियर लीडर हैं और पुणे से विधायक हैं। एनसीपी के समर्थकों ने बापट के खिलाफ उनके घर के सामने प्रदर्शन किया। एनसीपी नेता वंदना चव्हाण ने मंत्री के बयान को कल्चर के खिलाफ और गैर जिम्मेदाराना बताया है।