मुंबई - शीना बोरा हत्या मामले में गिरफ्तारी और हिरासत में पूछताछ के करीब एक महीने बाद बाद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और उनके चालक श्याम राय को आज स्थानीय अदालत ने 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि एक अन्य आरोपी संजीव खन्ना को एक अदालत में पेश करने के लिए कोलकाता ले जाया गया। विशेष लोक अभियोजक वैभव बागडे ने इंद्राणी और राय के लिए हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि खन्ना को पेश नहीं किया जा सका।