Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

लखनऊ में मिड-डे मील खाने से 80 बच्चे बीमार

Updated on Thursday, September 03, 2015 15:43 PM IST

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चिनहट स्थित जुग्गौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने से करीब 80 बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों को गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच करायी जाएगी। कढ़ी चावल खाते ही बच्चों को पेट दर्द, उल्टी दस्त और जी-घबराने की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर बाद कई बच्चे दर्द से तड़पने लगे। आनन-फानन में सबको चिनहट सीएचसी ले जाया गया।

 

वहां हालत नाजुक देख लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में बीमार बच्चों की भीड़ से अफरा-तफरी मच गई। बीमार बच्चों का हालचाल लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, जिलाधिकारी राजशेखर और एसएसपी समेत बीएसए और सीडीओ मौके पर पहुंचे। बच्चों की हालत में सुधार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बच्चों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कढ़ी चावल खाने को दिया गया था। कढ़ी चावल से पेंट और मिट्टी तेल जैसी बदबू आ रही थी। टीचर से बताया तो मैडम ने कहा कि चुपचान खाना खाओ। खाना खाने के दस मिनट बाद ही तबीयत खराब होने लगी।

 

एक साथ इतने सारे बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को मिली तो वो स्कूल पहुंचे और बीमार बच्चों को जैसे-तैसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। दोपहर करीब बारह बजे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया तो भीड़भाड़ की वजह से इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी में पहुंचे बच्चों ने डाक्टरों को बताया कि कढ़ी चावल खाने के बाद उनको पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी की शिकायत होने लगी। बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुचे स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मिड-डे मील का खाना खाने से बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गये। इस पूरे मामले की जांच करायी जायेगी कि ऐसी स्थिति कैसे आयी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी जायेगी

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X