नई दिल्ली - घरेलू हिंसा मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ रही हैं और उनके ऊपर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोमनाथ भारती को एक नोटिस जारी किया और उन्हें पूछताछ के लिए मौजूद रहने एवं जांच में शामिल होने के लिए कहा। भारती को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सामने 12 बजे तक पेश होना था।
इसके बाद दिल्ली पुलिस सोमनाथ भारती की तलाश में जुट गई है। इसके मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को कई जगहों पर छापामारी भी की। गिरफ्तारी को लेकर पत्नी लिपिका मित्रा और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह पुलिस हैडक्वार्टर पहुंचीं। हैडक्वार्टर में मौजूद आला अधिकारियों से मुलाकात के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बारे में जायजा लिया।