Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मोदी का रिमोट संघ के हाथ में: मायावती

Updated on Tuesday, September 08, 2015 09:48 AM IST

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज कहा कि यह अफसोसजनक है कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार का रिमोट कंट्रोल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के हाथ में है और दोनों को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सुश्री मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरएसएस के सामने समर्पण कर दिया है और उनके इशारे पर नाच रहे हैं, क्योंकि सरकार का रिमोट कंट्रोल आरएसएस ने अपने पास रखा है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि केन्द्र सरकार को संविधान और देश की जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिये, लेकिन अफसोस है कि प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री आरएसएस के प्रति जवाबदेह है तथा अपने कामकाज की रिपोर्ट आरएसएस को देते हैं।

 

आरएसएस केन्द्र सरकार के कामकाज पर पूरे नंबर देता है, जो अपने आप में क्रूर मजाक है। मोदी सरकार को अपने काम पर नंबर जनता से लेने चाहिये आरएसएस से नहीं, क्योंकि श्री मोदी को जनता ने चुना है आरएसएस ने नहीं। बसपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी को याद दिलाया कि पार्टी हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस बात के लिये आलोचना किया करती थी कि सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास दस जनपथ के इशारे पर चल रही है। अब श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार भी आरएसएस के इशारे पर चल रही है। श्री मोदी भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रास्ते पर ही चल रहे हैं। दोनों सरकारों में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लिखने बोलने पर देशद्रोह का मुकदमा करने जैसा नया परिपत्र जारी किया है।

 

यह भाजपा के हिटलरशाही चरित्र को उजागर करता है, लिहाजा सभी को इसका विरोध करना चाहिये। सुश्री मायावती ने पूर्व सैनिकों के लिये वन रैंक वन पेंशन पर भी सवाल उठाया और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है। पूर्व सैनिक पिछले तीन महीने से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार को उनसे बात करने की सुध भी नहीं आयी। सरकार ने इसे आधे मन से लागू किया जिसे लेकर सैनिकों में असंतोष है। बसपा प्रमुख ने बिहार के बोध गया को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर आगे लाने के लिये केन्द्र सरकार से वहां सुविधाओं की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कल बोध गया गये, लेकिन इलाके के विकास के लिये कोई घोषणा नहीं की।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X