नई दिल्ली - आयुष मंत्रालय द्वारा देश में 25 नए आयुष (आयुर्वेद-यूनानी-होम्योपैथी) कॉलेजों को खोलने की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय आईएमसीसी एक्ट 1970 की धारा 13 ए के तहत लिया गया है। इनमें राजस्थान के 2, तमिलनाडू में 1, आंध्रप्रदेश में1, मप्र में 1, उप्र में 5, केरल में 1, पंजाब में 1, गुजरात में 2, हरियाणा में 3, उत्तराखण्ड में 1, कर्नाटक में 6 और महाराष्ट्र में 1 आयुष कॉलेज शामिल है। इन कॉलेजों ने वर्ष 2014 में सीसीआईएम तथा आयुष विभाग को आवेदन किया था।