नई दिल्ली - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी नजीब जंग के बीच तनातनी किसी से छुपी नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कई मुद्दों को लेकर सीएम और एलजी के बीच टकराव देखने को मिल चुका है। भले ही नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल के बीच टकराव की खबरें आम रही हों लेकिन अब केजरीवाल ने इस पूरे मामले को नया मोड़ देते हुए एलजी जंग के बहाने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही नजीब जंग को हटाने की मांग कर रही हैं? गजब है, जंग में ही कहीं कोई खोट है क्या? वह तो वही कर रहे हैं जो पीएमओ उन्हें करने को कह रहा है। यदि पीएमओ का दखल जारी रहा तो उनकी जगह आने वाला भी वही करेगा। असल समाधान तो यह है कि पीएमओ दिल्ली में दखल देना बंद करे। केजरवाल ने एक और ट्वीट में कहा कि नजीब जंग अच्छे आदमी हैं, लेकिन उनके राजनीतिक बॉस खराब हैं।