Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सिलिकॉन वैली की दिग्गज कंपनियां भारत पर मेहरबान

Updated on Monday, September 28, 2015 10:24 AM IST

सैन जोस - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमरीका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुखों की बैठक के दौरान भारत को कई महत्त्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। बैठक के दौरान मिले तोहफों में गूगल की यह घोषणा भी शामिल है कि वह 500 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई के लिए आधार तैयार करने में जल्द ही भारत की मदद करेगी। माइक्रोसाफ्ट भारत में करीब पांच लाख गांवों में अपनी सस्ती ब्राडबैंड प्रौद्योगिकी पहुंचाना चाहती है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए आगे आने वाली दिग्गज कंपनियों में गूगल, माइक्रोसाफ्ट, एप्पल के अलावा एप्पल के उपकरणों का विनिर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनी फाक्सकान, चिप विनिर्माता क्वालकॉम इत्यादि शामिल रहीं।

 

इससे पहले सिलिकॉन वैली में डिजिटल इंडिया इवेंट के दौरान दुनिया की नामी टेक्नोलॉजी कंपनियों के दिग्गजों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया ने नई दुनिया बनाई है और फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम हमारे नए पड़ोसी हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर फेसबुक एक मुल्क होता तो यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होता और इसमें लोग सबसे ज्यादा कनेक्टेड होते। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, अडोबी के सीईओ शांतनु नारायण, क्वॉलकॉम के प्रेजिडेंट पॉल जैकब्स और सिस्को के सीईओ जॉन चैंबर्स से कहा कि आपमें से ज्यादातर लोगों से मेरी मुलाकात दिल्ली और न्यूयार्क के अलावा फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर नई दुनिया के नए पड़ोसी मुल्क बन चुके हैं।

 

गूगल ने शिक्षकों को रिपोर्टर बनाया, ट्विटर ने सबको रिपोर्टर बना दिया है। सोशल मीडिया ने कम समय में लंबी दूरी तय कर ली है। इससे दूर-दराज के लोगों को काफी फायदा पहुंचा है। मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया एक ऐसे स्तर पर भारत के निर्माण का जरिया है, जिसकी तुलना मानव इतिहास में शायद किसी से भी नहीं की जा सकती। हम चाहते हैं कि लोग पेपरलैस ट्रांजेक्शन करना शुरू कर देंगे। हम सभी स्कूल और कालेजों को ब्रॉडबैंड से कनेक्ट कर देंगे। गूगल के साथ मिलकर हम 500 रेलवे स्टेशंज पर इंटरनेट मुहैया कराएंगे। इंटरनेट और तकनीक की मदद से हम अपने गांवों को स्मार्ट आर्थिक हब बनाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट और स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से भारत सरकार ने 170 ऐसी एप्लीकेशंज तय की हैं, जिनसे गवर्नेंस बेहतर होगी और विकास की रफ्तार भी तेज होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत के सभी 1.25 अरब लोग डिजिटली कनेक्टेड हों। पिछले साल ही ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल 63 फीसदी बढ़ा है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X