नई दिल्ली - दिल्ली के शास्त्री नगर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग मां-बाप और उसके 30 साल के बेटे की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्ज़े में कर लिया है। एक ही घर से तीनों शव बरामद की गई हैं। एक कमरे में पति-पत्नी और दूसरे कमरे से बेटे की लाश बरामद हुई है। तीनों शव सड़े हुए पाए गए हैं, जिससे इस हत्या के कई दिन पहले अंजाम देने की संभावना बन रही है।
घर से बदबू आने पर इसकी सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी थी। पुलिस के आने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।