पटना - बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जहां अपने विरोधियों को परास्त करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं कई राजनीतिक दल अपनों की बगावत झेल रहे हैं। सांसद आरके सिंह के बाद अब भाजपा विधायक विक्रम कुंवर ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। सीवान के रघुनाथपुर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक विक्रम कुंवर ने कहा कि मेरी जगह शहाबुद्दीन के शूटर को दो करोड़ में पार्टी ने टिकट बेच दिया।
नया उम्मीदवार उनकी हत्या करवा सकता है। विक्रम कुंवर ने कहा कि आरके सिंह के आरोपों का जीता जागता उदाहरण वह खुद हैं। आरके सिंह ने पार्टी की बिहार यूनिट की शनिवार को जमकर आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के टिकट पैसे लेकर बांटे गए हैं।