मुंबई - बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और उनकी अलग रह रही पत्नी सुजैन खान के बीच कानूनी रूप से तलाक हो गया है। मुंबई की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंजूरी दी। एक साल पहले ही दोनों ने अपने वैवाहिक संबंध खत्म करने की घोषणा की थी। ऋतिक के वकील मृणालिनी देशमुख ने कहा, कोर्ट ने दोनों के बीच तलाक को मंजूरी दे दी है।