Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

नोकिया का चेन्नई कारखाना बंद, 8 हजार कर्मचारी बेरोजगार

Updated on Monday, November 03, 2014 12:06 PM IST

चेन्नई - दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल विनिर्माण ईकाई के रूप में अस्तित्व में आने के 8 साल बाद फिनलैंड की हैंडसेट कंपनी नोकिया अपने श्रीपेरंबुदूर कारखाने का परिचालन शनिवार से बंद करने जा रही है। कंपनी के इस फैसले की वजह से आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। कारखाने के 900 कर्मचारियों के लिए 7.5 लाख से 9 लाख रूपए के वित्तीय पैकेज को अंतिम रूप दे दिया है।

 

हालांकि, कंपनी ने नोकिया-माइक्रोसॉफ्ट के बीच 7.5 अरब डॉलर के सौदे के बाद संयंत्र के 5,600 कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की थी, लेकिन कारखाने का उत्पादन बंद होने की वजह से करीब 900 कर्मचारियों के भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ था।

 

नोकिया ने इस संयंत्र में एक नवंबर से उत्पादन बंद करने की घोषणा के बाद राजनीतिक दल इसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे। राजनीतिक दलों ने 900 कर्मचारियों के भविष्य के मद्देनजर राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। नोकिया इंडिया इम्प्लॉइज यूनियन के सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ कर्मचारी 2006 में संयंत्र का परिचालन शुरू होने के बाद से ही यहां काम कर रहे थे।

 

इस मामले में प्रबंधन, कर्मचारियों और श्रम विभाग के बीच पिछले दो दिन तक चली बातचीत के बाद शुक्रवार को इस मुद्दे पर सहमति बन सकी। नोकिया ने जारी बयान में कहा कि त्रिपक्षीय बैठक के बाद कर्मचारियों के लिए वित्तीय पैकेज का ब्योरा नहीं दिया गया है, लेकिन यूनियन के सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक कर्मचारी को 7.5 से 9 लाख रूपए की पेशकश की गई है। दरअसल, नोकिया ने श्रीपेरंबुदूर कारखाना 2006 में शुरू किया था और उस समय यह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल विनिर्माण इकाई थी।

 

इस कारखाने में 8,000 कर्मचारी थे जबकि 25,00 अन्य इससे अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे। कारखाने में बेसिक जीएसएम हैंडसेट बन रहे थे जिनकी आपूर्ति घरेलू बाजार के साथ ही दूसरे देशों में भी की जाती थी। नोकिया ने अपना मोबाइल हैंडसेट कारोबार इसी साल माइक्रोसॉफ्ट को बेचने का सौदा कर लिया। हालांकि भारत सरकार के साथ कर संबंधी विवाद के चलते इस कारखाने को उस सौदे में शामिल नहीं किया जा सका। मार्च में तमिलनाडु सरकार ने नोकिया को 2,400 करोड़ रूपए का कर नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि कंपनी ने इस कारखाने में बने हैंडसेटों का निर्यात करने के बजाय उन्हें घरेलू बाजार में बेचा।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कर के एक अन्य मामले में 14 मार्च को नोकिया इंडिया से कहा कि वह इस कारखाने को माइक्रोसॉफ्ट को स्थानांतरित करने से पहले 3,500 करोड़ रूपए की बैंक गारंटी दे। नोकिया-माइक्रोसॉफ्ट का सौदा 25 अप्रैल 2014 को पूरा हो गया लेकिन इसमें चेन्नई कारखाने को शामिल नहीं किया गया। इसी महीने नोकिया ने एक बयान में कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने उसे सूचित किया है कि वह इस कारखाने को विनिर्माण सेवा सौदा एक नवंबर 2014 से समाप्त कर देगी। नोकिया ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट से आर्डर नहीं मिलने के कारण वह इस कारखाने में हैंडसेट उत्पादन एक नवंबर से बंद कर देगी।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X