ढाका - भारत से बिजली आपूर्ति करने वाली ट्रांसमिशन लाइन टूटने के कारण आज पूरे बंगलादेश में बत्ती गुल हो गयी। विद्युत विकास बोर्ड (पीडीबी) के सूत्र ने बताया कि कुश्तिया जिले के बेरमारा में 450 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने वाली लाइन सुबह साढ़े ग्यारह बजे ट्रिप हो गयी। डेली स्टार की खबर के अनुसार, अचानक ट्रांसमिशन ट्रिप होने के कारण देश भर के विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया।
कुछ विद्युत संयंत्रों में उत्पादन दोपहर एक बजे शुरु हो सका। ऊर्जा राज्य मंत्री नसरुल हामिद बिपु ने कहा कि ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और बड़े अस्पतालों में आपातकालीन बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।