लुधियाना - पंजाब में रेप का एक और मामला सामने आया है। इस बार लुधियाना में दसवीं की छात्रा के साथ रेप किया गया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। हालांकि जब उसे अपनी सहेली नहीं मिली तो वह वहीं रूककर उसका इंतजार करने लगे। इस दौरान एक युवक घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार कर दिया। घटना को अंजाम देकर युवक ने छात्रा को इस बात की किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पीडिता ने घर पहुंच कर सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीडित लडक़ी की शिकायत पर आरोपी हैप्पी के खिलाफ मामलदा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडित छात्रा का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। युवती ने गांव के ही रहने वाले हैप्पी पर बलात्कार का आरोप लगाय है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।