Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब बंद का मिलाजुला असर

Updated on Monday, November 03, 2014 11:46 AM IST

चंडीगढ़ - वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के लिए इंसाफ तथा दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर किया गया पंजाब बंद शांतिपूर्ण रहा तथा इसका मिला-जुला असर देखने को मिला लेकिन सिख संगठनों ने सफल बंद का दावा किया है। बंद का आह्वान दंगों की मुख्य गवाह जगदीश कौर और जगमोहन सिंह की अपील पर अखिल भारतीय सिख छात्र संगठन (ए.आई.एस.एस.एफ.) सहित विभिन्न सिख संगठनों ने किया था। इस दौरान अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, भटिंडा, गुरदासपुर, तरनतारन सहित राज्य के विभिन्न शहरों में सिखों ने विरोध प्रदर्शन किए व जबरन दुकानें और बाजार बंद कराए।

प्रदर्शनकारियों ने रेल लाइनों पर धरना देकर रेलगाडियों का आवागमन भी बाधित किया। अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद रहे लेकिन परिवहन सेवाएं सामान्य रहीं तथा दवाइयों की दुकानें भी खुली रहीं। सिख संगठनों ने दंगों तथा इनमें मारे गए हजारों सिखों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए इस पार्टी पर दोषियों को बचाने का भी आरोप लगाया। अमृतसर में पुलिस ने बंद को विफल बनाने के लिए सोची-समझी योजना के तहत सुबह 5.10 बजे ही नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी थी। बसों का पहिया जाम क रने जा रहे ए.आई. एस.एस.एफ. अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद, बीबी जगदीश कौर व उनके साथियों को बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि रेल यातायात अवरुद्ध कर रहे अमरबीर सिंह ढोट व उनके साथियों को रामबाग फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया।

ढोट व साथियों ने कुछ पलों के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी भी की। नतीजतन शताब्दी एक्सपै्रस व अन्य गाडियां निर्धारित समय से कुछ देर से रवाना हुईं। पीर मोहम्मद को मकबूलपुरा थाने तथा ढोट को छहर्टा थाने में रखा गया, बाद में उन्हें मकबूलपुरा थाने लाया गया। गिरफ्तारी से पहले ढोट की पुलिस अधिकारी परमपाल सिंह सिद्धू व अन्य से बहस भी हुई लेकिन पुलिस ने उच्चाधिकारियों की ओर से गिरफ्तारी के दिए आदेशों का हवाला देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह कंवरबीर सिंह गिल को भी देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद इन नेताओं ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में देर सायं ढोट, पीर मोहम्मद, गिल व अन्य नेताओं को रिहा कर दिया गया।  सिख यूथ फैडरेशन भिंडरांवाला के प्रमुख बलवंत सिंह गोपाला को शुक्रवार रात ही उनके निवास पर नजरबंद कर दिया गया था। गांव गोपाला पुलिस छावनी में बदल दिया गया था।  एस.जी.पी.सी. कार्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में आज सन्नाटा छाया रहा। बंद के चलते कोई भी अधिकारी व कर्मचारी यहां दिखाई नहीं दिया। एस.जी.पी.सी. ने बंद से एक दिन पहले ही नोटिस चिपका कर पंजाब दिवस (1 नवम्बर) को छुट्टी का ऐलान कर दिया था।

बंद की वजह से श्रद्धालु भी कम संख्या में हरिमंदिर साहिब पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ऑल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन (ए.आई. एस. एस.एफ.) और सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन (एस.एस.एफ.) के सदस्य सुबह लुधियाना के गुरुद्वारा दुख निवारण के निकट रेल पटरी पर एकत्र हुए और लगभग 5 घंटे तक वहां जमे रहे। उन्होंने बताया कि इससे शताब्दी एक्सप्रैस, शान-ए-पंजाब, कटिहार एक्सप्रैस और जनसेवा एक्सप्रैस सहित कुछ ट्रेनों का परिचालन कुछ घंटों तक प्रभावित रहा। लुधियाना के पुलिस आयुक्त प्रमोद बान ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X