अबुधाबी - बेहतरीन फार्म में चल रहे यूनिस खान ने आज यहां लगातार तीसरी पारी में तीसरा शतक जडक़र कई रिकार्ड अपने नाम किए और अजहर अली के साथ मिलकर पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया। दुबई में खेले पहले गए पहले टेस्ट मैच में 106 और नाबाद 103 रन बनाकर पाकिस्तान की 221 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले यूनिस अभी 111 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर अजहर अली ने नाबाद 101 रन बनाए हैं।
इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 208 रन की अटूट साझेदारी से टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे पाकिस्तान ने शेख जायद स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 304 रन बनाए। यूनिस ने इस श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी शतक नहीं लगाया था।