Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

टेक्नॉलॉजी

More News

ट्विटर बना बेंगलुरु पुलिस की तीसरी आंख, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

Updated on Monday, November 03, 2014 11:38 AM IST

बेंगलुरु - सोशल मीडिया बेवसाइट कई लोगों के लिए दूसरों से संपर्क बनाए रखना का साधन मात्र है, लेकिन इन दिनों अपराध की रोकथाम में बेंगलुरु पुलिस की यह तीसरी आंख बना हुआ है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने अपने साथ-साथ सभी डीसीपी का अकाउंट ट्वीटर पर शरू किया। इसके जरिये कोई भी शख्स अपराध या किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सूचना पुलिस कमिश्नर या दूसरे अधिकारियों को बेखौफ दे सकता है। पुलिस को पिछले हफ्ते किसी ने ट्वीट के जरिये नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली एक एजेंसी की जानकारी दी।

 

बेंगलुरु पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध हेमंत निंबलकर के मुताबिक, इस सूचना के आधार पर जब क्राइम ब्रांच ने शहर के शिवाजी नगर के इस फर्जी जॉब कंसल्टेंसी के दफ्तर पर छापा मारा, तो पाया की यह कंपनी जॉब पोर्टल्स से बेरोजगार युवक युवतियों की जानकारी इकट्ठा कर उनसे 5,000 से 9,000 रुपये वसूलता इस वादे के साथ की देश विदेश की बड़ी आईटी कंपनियों में उन्हे नोकरी दिलवाई जाएगी। पुलिस को यहां एक छोटा टेलीफोन एक्सचेंज भी मिला जिसके जरिये फर्जी इंटरव्यू किया जाता था। यहां से ज़ब्त दस्तावेजों के ज़रिये पता चला की पिछले 3 सालों में इस फर्जी कंपनी ने 13,974 रजिस्ट्रेशन कर तकरीबन तीन करोड़ रुपये ऐंठे, जबकि जिन लोगों ने शोर मचाया उन्हें आधी रकम वापस भी की।

 

वापस की गई कुल रकम 55 लाख रुपये के आसपास है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कंपनी का मालिक शब्बीर अहमद अब भी फरार है। इसी तरह शनिवार को एक और ऐसी ही फर्जी कंपनी आरटी नगर में पकड़ी गई, जहां 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस कंपनी का मालिक जी सैयद फरार है। इससे पहले बंगलुरु में एक और फर्जी कंपनी पकड़ी गई थी, जो न सिर्फ आईटी की फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट बनाती थी, बल्कि आई कार्ड अटेंडेंस कार्ड के साथ साथ एक छोटा सा टेलीफोन एक्सचेंज भी चलाती थी, जिस पर इस कंपनी से जारी जाली सर्टिफिकेट की इन्क्वायरी आने पर जवाब दिया जाता था। ऐसे में अब रोज़गार की तलाश करते लोगों की सबसे बड़ी चुनौती रोज़गार तलाशने के साथ इस बात का पता करना है की कौन सी कंपनी सही है और कौन फर्जी।

Have something to say? Post your comment
व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

: व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

: एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

: स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

: प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

: सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

: बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: "स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस" विषय पर बिरला शिशु विहार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

: द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बीकेबीआईईटी में

: बीकेबीआईईटी में "आईईटीई छात्र दिवस" मनाया

X