Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

टेक्नॉलॉजी

More News

सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

Updated on Thursday, March 27, 2025 19:04 PM IST

पिलानी, 27 मार्च, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी ने सीएसआईआर-यूआरडीआईपी और सीएसआईआर-आईपीयू के सहयोग से 26-27 मार्च, 2025 को दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गतिविधि बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रिया, बौद्धिक संपदा प्रबंधन तथा नवाचार संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करना था। गोष्‍ठी में बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शोध विद्यार्थियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पेटेंट फाइलिंग और बौद्धिक संपदा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। आमंत्रित वक्ताओं में डॉ. किशोर श्रीनिवासन, उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख, सीएसआईआर-यूआरडीआईपी; डॉ. प्रफुल्ल मलवडकर, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख-पीएमई, सीएसआईआर-यूआरडीआईपी; श्री पी. वेंकटारमन, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-यूआरडीआईपी; डॉ. गौरव कृष्णन, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईपीयू तथा डॉ. कपिल आर्य, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईपीयू शामिल थे।

विशेषज्ञों ने पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया, बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की सुरक्षा, नवीन तकनीकों के पेटेंटकरण तथा अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में पेटेंट की भूमिका जैसे विविध विषयों पर गहन चर्चा की। प्रतिभागियों को अलग-अलग सत्रों में पेटेंट से जुड़ी रणनीतियाँ, कानूनी पहलू, पेटेंट ड्राफ्टिंग और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. पी.सी. पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बौद्धिक संपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुसंधान एवं नवाचार की सुरक्षा और व्यावसायिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए पेटेंट फाइलिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए पेटेंट प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस आयोजन का सफल संचालन डॉ. नीरज कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आईपी यूनिट, सीएसआईआर-सीरी द्वारा किया गया। समापन समारोह के दौरान डॉ. पंचारिया ने आमंत्रित विशेषज्ञों को संस्‍थान की ओर से शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

: व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

: एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

: स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

: प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

: बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: "स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस" विषय पर बिरला शिशु विहार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

: द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बीकेबीआईईटी में

: बीकेबीआईईटी में "आईईटीई छात्र दिवस" मनाया

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जयपुर परिसर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जयपुर परिसर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

X