नयी दिल्ली/वाशिंगटन - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक धमाकेदार खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि युवावस्था में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की बेटी के साथ डेटिंग की थी। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने पिता और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश के जीवन पर आधारित किताब ’41-ए पोर्ट्रेट ऑफ माय फादर’ के लॉन्च के मौके पर यह खुलासा किया।