Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

शाकिब की बदौलत बंगलादेश ने जीती सीरीज़

Updated on Saturday, November 08, 2014 10:59 AM IST

बंगलादेश - शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लेकर रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया जिससे बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां जिम्बाब्वे को 162 रन से करारी शिकस्त देकर 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। जिम्बाब्वे के सामने 314 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम मैच के पांचवें दिन चाय के विश्राम से कुछ देर बाद 151 रन पर आउट हो गई।

शाकिब ने 44 रन देकर 5 विकेट लिए। ढाका में पहला टेस्ट मैच तीन विकेट से जीतने वाले बांग्लादेश ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 248 रन पर समाप्त घोषित की थी। पहली पारी में 101 रन बनाने वाले रेगिस चकाबवा ने 27 रन बनाए। शाकिब ने बाएं हाथ के अन्य स्पिनर ताइजुल इस्लाम (44 रन देकर 3 विकेट) के साथ गेंदबाजी का आगाज किया और जिम्बाब्वे की पारी को समेटने में देर नहीं लगाई। इन दोनों के अलावा लेग स्पिनर जुबैर हुसैन ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए।

शाकिब ने पहली पारी में 80 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस तरह से उन्होंने मैच 124 रन देकर 10 विकेट लिए। यह उनके 36 टेस्ट के करियर में पहला अवसर है जबकि उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। यही नहीं उन्होंने बंगलादेश की पहली पारी में 137 रन की जबर्दस्त पारी खेली थी। इस तरह से वह एक मैच में शतक और दस विकेट लेने का अनोखा कारनामा करने वाले तीसरे आलराउंडर बन गए। उनसे पहले इयान बाथम ने 1980 और इमरान खान ने 1983 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बाथम और इमरान दोनों ने भारत के खिलाफ यह रिकार्ड बनाया था।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X