दुबई - विश्व चैंपियन भारत ने श्रीलंका से 5 मैचों की सीरीज के पहले दो वनडे बेहद आसानी से जीतकर आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। भारत ने कटक और अहमदाबाद में श्रीलंका को शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
इन दो जीतों से भारत के अब 115 अंक हो गये हैं जो दक्षिण अफ्रीका के बराबर हैं। लेकिन दशमलव के बाद की गणना में भारत पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।