होशियारपुर - गढ़शंकर के पास बुधवार को पिकअप पलटने से 2 दर्जन के करीब जख्मी हो गये। बुधवार को सायं गढ़शंकर के निकट श्री गुरू रविदास जी की तपस्थली श्री खुरालगढ़ में नतमस्तक होने गए श्रद्धालुओं की गाड़ी महेंद्रा पिकअप पलटने से 2 दर्जन के करीब श्रद्धालुओं के जखमी होने का समाचार है। गांव बसी गुलाम हुसैन (होशियारपुर) की संगत महिंद्रा पिकअप नंबर पीबी 07-एच 5925 में सवार होकर श्री खुरालगढ़ से नतमस्तक होने के पश्चात चरनगंगा की चढ़ाई उतर रहे थे कि घाटी के बीच आकर उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई और गहराई में जाकर पलट गई।
उसमें सवार 2 दर्जन के करीब सवारियां जखमी हो गईं। जखमियों को निजी वाहनों तथा 108 एंबुलेंस से स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां ऐंमरजेंसी में डा. स्वर्णदीप की टीम जखमियां का उपचार कर रही थी। गाड़ी चालक विपन के अनुसार सडक़ टूटी होने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर पलटी है।