कान्हा चट्टी - गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन को भारतीय क्षेत्र में सडक़ें बनाये जाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। चीन द्वारा भारतीय सीमा में सडक़ निर्माण की गतिविधि जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों के पास ऐसे निर्माणों को ‘तोडऩे’ के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
चीन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ और सडक़ निर्माण की कोशिश बंद करनी होगी।