Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

इंटरनेशनल

More News

आतंकवाद के खिलाफ भारत और इस्राइल एक

Updated on Saturday, November 08, 2014 10:56 AM IST

तेल अवीव - वैश्विक आतंकवाद के बढ़ते खतरों का जिक़्र करते हुए भारत और इस्राइल ने इससे निबटने और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प किया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकात में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय स्थिति पर और आतंक के कारण वैश्विक समुदाय के सामने उभर रहे खतरों पर चर्चा की।

 

बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवाद न सिर्फ भारत और इस्राइल जैसे देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूदा सहयोग और भावी संभावनाओं की समीक्षा की।’ सिंह ने रक्षा और कृषि समेत अनेक क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्ते बढऩे पर संतोष जताया। उन्होंने क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि भविष्य में ज्ञान पर आधारित दो अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के बीच हाईटेक साझेदारी स्थापित करने पर हमारा जोर होना चाहिए। सिंह और नेतन्याहू ने मुक्त व्यापार संधि पर जल्द ही दस्तखत कर देने की इच्छा जतायी।

 

सिंह ने जेहादी तत्वों द्वारा अपने विचारों के प्रसार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। दोनों ही नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने की अपने-अपने देशों की उत्सुकता को भी जाहिर किया। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि सितंबर में न्यूयार्क में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद उनका मानना है कि ‘दोनों देशों के बीच के संबंध त्वरित विकास के लिए तैयार हैं।’

 

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X