पोतिसकम - उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल की यूनीफॉर्म पहनकर आए एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे 78 छात्रों की मौत हो गयी। घटना की खबर मिलने पर सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन सेना की अक्षमता से नाराज लोगों ने उन पर पथराव किया।
जिंदा बचे लोगों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब करीब 2 हजार छात्र सोमवार सुबह राजकीय प्रौद्योगिकी विज्ञान कॉलेज में एकत्रित हुए थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है। एक आत्मघाती हमलावर ने पिछले हफ्ते योबे प्रांत की राजधानी पोतिसकम में ही 30 लोगों की हत्या की थी।