मुंबई - बॉलीवुड के नवोदित हीरो वरूण धवन अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को भी पूरा वक्त दे रहे हैं। हाल ही दोनों ने एक मूवी डेट पर देखा गया। वरूण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा जुहू मल्टीप्लैक्स में एक हॉलीवुड फिल्म का लेट नाइट शो देखते हुए नजर आएं। खबरों के मुताबिक दोनों बहुत सीरियस रिलेशनशिप में हैं और इसी के चलते वरूण ने आलिया से कथित तौर पर ब्रेकअप किया।
अब वरूण ने अपनी बचपन की साथी नताशा के साथ फिर से पैचअप कर लिया है। नताशा और वरूण साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे। पहले जब भी दोनों को साथ में देखा जाता था तब नताशा अपना चेहरा छिपा लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों आराम से थिएटर से बाहर निकले। वरूण और नताशा के साथ में उनकी एक और फ्रेंड भी थी।