गोराया - बड़ा पिंड गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब एक बार फिर से गांव के नौजवान की सडक़ हादसे में मौत हो गई जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया जो लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव बड़ा पिंड के रहने वाले नौजवान मुकेश शर्मा उर्फ मोनू वासी बड़ा पिंड, जो कि गांव की यंग स्पोर्ट्स क्लब की टीम की ओर से कबड्डी का खिलाड़ी था, रविवार को सिविल अस्पताल बड़ा पिंड से अपने मित्र का मोटरसाइकिल लेकर फिल्लौर जा रहा था व मोटरसाइकिल खुद चला रहा था जिसके साथ गांव का ही युवक सौरव था।
मुकेश के मित्रों ने बताया कि जब गांव तेहंग के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रही एक जीप, जिसे नवजोत कौर उर्फ ज्योति चला रही थी, ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक के पीछे बैठा सौरव गिर गया जबकि मुकेश बाइक व जीप में फंस गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को पहले फिल्लौर अस्पताल ले जाया गया जहां से उक्त लडक़ी चली गई लेकिन जीप का नंबर नोट कर लिया था। दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया जबकि मुकेश के पिता रविन्द्रपाल शर्मा के बयानों पर नवजोत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पंजाब सरकार पर प्रहार करते हुए परनीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने आदर्श स्कूलों की स्थापना को लेकर करोड़ों रुपये नष्ट कर दिये, लेकिन वह खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से कहा कि वह स्कूल चलाने की विधि ऐयरटैल कम्पनी के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल (जो उनके साथ वाली कुर्सी पर बैठे हुए थे) से सीखें, जिन्होंने इससे बहुत कम राशि की लागत से कई स्कूल स्थापित किये और उनको सफलतापूर्वक चलाकर दिखाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल के दौरान देश का बहुत विकास किया है। उनका कहना था कि आजकल देश में जो कुछ दिख रहा है, वह कांग्रेस की ही देन है। सब कुछ, कुछ महीनों में ही नहीं बना।