Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

डकैतों ने महिला से उसके पति और सास के सामने किया दुष्कर्म

Updated on Friday, November 07, 2014 10:55 AM IST

बेंगलूरू - शहर के एचएसआर ले आउट में डकैतों ने पहले पुलिस वाले के वेश में घुसकर डकैती और बाद में एक महिला से उसके पति और सास के सामने ही दुष्कर्म भी किया। डकैतों ने दुष्कर्म की क्लिप भी मोबाइल पर बनाई। हालांकि, पीडित परिवार ने शुरू में सिर्फ डकैती की बात पुलिस को बताई थी लेकिन बाद में दुष्कर्म की बात भी पुलिस को बताई। घटना 24 अक्टूबर देर रात की है लेकिन दुष्कर्म की शिकायत 28 अक्टूबर को दर्ज हुई।

 

पुलिस के अनुसार बेल्लन्दूर में एक मजदूर दंपती रहता है। इस दंपती के साथ 10 वर्ष का पुत्र और पीडिता की सास भी रहती है। 24 अक्टूबर को भी अन्य दिनों की तरह शाम में दंपती काम से घर लौटा और भोजन कर टीवी देख रहा था। रात करीब साढे ग्यारह बजे के किसी ने दरवाजा खटखटाया। पति ने दरवाजा खोला तो बाहर खडे चार लोगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि उन्हे सूचना मिली है कि उनके घर से अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है, इसलिए वे घर की तलाशी लेने आए हैं। बाद में चारों चाकू की नोक पर घर में घुसे और आलमारी तोडक़र नकद 10 हजार रूपए, 90 हजार के आभूषण और अन्य समान निकाल लिया। बाद में उनमें से दो लोगों ने पीडिता के पति, बेटे और सास के हाथ-पैर बांध दिया और दो लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही पीडिता से दुष्कर्म किया। बाकी दो ने इसकी क्लिपिंग तैयार की। बाद में उन लोगों ने परिवार को धमकी दी कि घटना की पुलिस से शिकायत की तो वे क्लिप को इंटरनेट पर डाल देंगे।

 

जाते वक्त चारों घर को बाहर से बंद भी कर गए। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने रिकार्ड में मौजूद अपराधियों की तस्वीरों को दिखाया तो दंपती ने एक तस्वीर को पहचान लिया। दंपती ने जिस तस्वीर को पहचाना वह अपराधी नंदीश की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अधिक पूछताछ की तो उसने बाकी तीन लोगों के नाम बताए जो अपराध में शामिल थे।

 

नंदीश पहले भी कई मामलों में वांछित था लेकिन उसके तीनों सहयोगियों के खिलाफ पहली बार मामला दर्ज हुआ था। नंदीश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने काठ्ठेना अग्रहार निवासी साइमन (22), सुजीत कुमार (21) और अनिल कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिसमें दुष्कर्म की क्लिप बनाई गई थी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X