Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

बिन पासपोर्ट-वीजा घुसी पाक महिला गिरफ्तार

बिन पासपोर्ट-वीजा घुसी पाक महिला गिरफ्तार

जालंधर - पाकिस्तान की एक महिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी में उच्च सुरक्षा को धत्ता बताते हुए बिना पासपोर्ट और वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गयी। उसे ट्रेन रोक कर जालंधर में गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने किसी सवाल का कोई साफ जवाब नहीं दिया। उसने यह जरूर बताया कि वह बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फैन है और उनसे मिलने के लिए भारत आयी है।

नानक चंद की होशियारी से बचीं कीमती जानें

नानक चंद की होशियारी से बचीं कीमती जानें

खरड़ - पंजाब रोडवेज के पठानकोट डिपो के ड्राइवर नानक चंद की होशियारी के कारण आतंकवादी हमले के दौरान बस में सवार सवारियों का बचाव होने के कारण समाज सेवक गुरप्रताप सिंह पडियाला द्वारा नानक चंद का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। उनको सम्मान में 51000 रुपए की राशि भेंट करने के अलावा सिरोपा भी दिया गया। इस मौके पर पडियाला ने कहा कि नानक चंद ने होशियारी और बहादुरी का सबूत देते हुए बस की सवारियों की कीमती जान बचाई है, जिस पर पंजाबियों को मान है।

पांच करोड़ के मूल्य की हेरोइन पकड़ी

पांच करोड़ के मूल्य की हेरोइन पकड़ी

जालंधर - सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम चौकी कस्सोके क्षेत्र से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपए बताई गई है। बीएसएफ ने पंजाब के साथ लगी सीमाओं से इस वर्ष अब तक 700 करोड़ रुपए की 140 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसमें से 57 किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन केवल फिरोजपुर सेक्टर से ही बरामद हुई है।

मिर्जिया में कैमियो करेंगी सोनम

मिर्जिया में कैमियो करेंगी सोनम

मुबंई - बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म ‘मिर्जिया’ में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। बालीवुड के जाने-माने फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा इन दिनों फिल्म ‘मिर्जिया’ बना रहे हैं। ‘मिर्जिया’ से अनिल कपूर के पुत्र और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर बालीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। चर्चा है कि सोनम कपूर ‘मिर्जिया’ में कैमियो कर रही हैं।

आल्टो-800 का नया रूप दिसंबर में लांच

आल्टो-800 का नया रूप दिसंबर में लांच

नई दिल्ली - देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इस साल दिसंबर में आल्टो 800 का फेसलिफ्ट मॉडल लांच कर सकती है। इस नए मॉडल की न सिर्फ फ्यूल एफिशंसी बेहतर होगी, बल्कि साथ ही मारुति इसमें डीजल इंजन का विकल्प भी जोड़ेगी। डीजल इंजन कैसा होगा इस बारे ऑटो जगत के जानकारों का कहना है कि यह ट्विन सिलिंडर का 793-सीसी का इंजन होगा। इस इंजन को सुजूकी ने स्वयं विकसित किया है।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला आधी संपत्ति करेगी दान

ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर महिला आधी संपत्ति करेगी दान

सिडनी - ऑस्ट्रेलिया की सबसे धनी उद्योगपति गिना राइनहार्ट अपनी आधी संपति दान करने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर उनको पारिवारिक खींचतान का काफी सामना करना पड़ा। शिन्हुआ के अनुसार, राइनहार्ट की कुल संपत्ति की कीमत करीब 10.22 अरब डॉलर (करीब 65 हजार 461 करोड़ रुपये) है। कई सालों के मुकदमे के बाद पिछले महीने संपत्ति विवाद सुलटा। इसके बाद बच्चों से उनके बिगड़े रिश्ते सुधर पाए। उनकी बेटी का नाम बियांका है जबकि जॉन हैनकॉक बेटे हैं।

सुनील मित्तल की सैलरी पैकेज 27.17 करोड़ रुपय

सुनील मित्तल की सैलरी पैकेज 27.17 करोड़ रुपय

नई दिल्ली - दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन को वित्त वर्ष 2014-15 में बतौर पैकेज 27.17 करोड़ रुपये मिले। यह राशि कंपनी के कर्मचारी को मिलने वाले औसत वेतन का 324 गुना है। वैसे, मित्तल को मिलने वाले कुल पारिश्रमिक में 2.52 फीसद की कमी आई है। वित्त वर्ष 2013-14 में यह 27.88 करोड़ रुपये था। उनके परफॉर्मेस लिंक्ड इंसेंटिव में तेज कमी के चलते ऐसा हुआ। यह 13.5 करोड़ रुपये से घटकर 8.25 करोड़ रुपये हो गया। अन्यथा उनके वेतन और भत्ते 2014-15 में करीब दोगुने बढक़र 18.46 करोड़ रुपये हो गए।

 

टीम इंडिया के कोच बनना चाहते हैं स्टूअर्ट लॉ

टीम इंडिया के कोच बनना चाहते हैं स्टूअर्ट लॉ

नई दिल्ली - ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के सहायक कोच स्टूअर्ट लॉ ने टीम इंडिया का कोच बनने का इच्छा जाहिर की है। लॉ ने कहा कि वह भारतीय टीम के सीनियर खिलाडिय़ों के साथ काम करना चाहता हूं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, मैं दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ काम करना पसंद करूंगा। अगर कोई मेरे पास टीम का कोच बनने का प्रताव लेकर आता है तो मुझे खुशी होगी। 46 साल के लॉ ने लंबे समय तक उपमहाद्वीप में काम किया है, लेकिन भाषा की परेशानी से वह इनकार नहीं कर रहे।

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 23.50 रुपये हुआ सस्ता

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 23.50 रुपये हुआ सस्ता

कोमेन के चलते आज हो सकती है जोरदार बारिश

कोमेन के चलते आज हो सकती है जोरदार बारिश

पेट्रोल 2.43 रुपये लीटर और डीजल 3.60 रुपये हुआ सस्ता

पेट्रोल 2.43 रुपये लीटर और डीजल 3.60 रुपये हुआ सस्ता

चूडिय़ों ने करवाए थे मुंबई में सीरियल ब्लास्ट

चूडिय़ों ने करवाए थे मुंबई में सीरियल ब्लास्ट

डिम्पल की अगुवाई में उत्तराखंड जीत की तैयारी

डिम्पल की अगुवाई में उत्तराखंड जीत की तैयारी

दक्षिण राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, बचाव में जुटी सेना

दक्षिण राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, बचाव में जुटी सेना

नेपाल में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत

सत्तर के दशक की लवली अदाकारा मुमताज का जन्मदिन है आज

सत्तर के दशक की लवली अदाकारा मुमताज का जन्मदिन है आज

सरकार ने कर्मचारियों से कहा संपत्तियों का ब्यौरा 15 अक्टूबर तक दें

सरकार ने कर्मचारियों से कहा संपत्तियों का ब्यौरा 15 अक्टूबर तक दें

2020 तक हो जाएगी गंगा नदी की सफाई: उमा भारती

2020 तक हो जाएगी गंगा नदी की सफाई: उमा भारती

गुरुवार दोपहर गुरदासपुर की एक गली में बम मिला

गुरुवार दोपहर गुरदासपुर की एक गली में बम मिला

खालिस्तानी आतंकियों ने शिवसेना नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

खालिस्तानी आतंकियों ने शिवसेना नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

1 से 1.5 रुपए कम हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

1 से 1.5 रुपए कम हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

याकूब ने करीबियों से मिलकर कहा - माफ कर देना भूल-चूक

याकूब ने करीबियों से मिलकर कहा - माफ कर देना भूल-चूक

याकूब को फांसी, जेल से निकाली गई डेड बॉडी

याकूब को फांसी, जेल से निकाली गई डेड बॉडी

स्पॉट फिक्सिंग में दोषी खिलाडियों पर जारी रहेगा आजीबन प्रतिबंध : बीसीसीआई

स्पॉट फिक्सिंग में दोषी खिलाडियों पर जारी रहेगा आजीबन प्रतिबंध : बीसीसीआई

गुरदासपुर में शहीद एसपी बलजीत सिंह पंचतत्त्व में विलीन

गुरदासपुर में शहीद एसपी बलजीत सिंह पंचतत्त्व में विलीन

Back Page 158
X