मुंबई / नागपुर - 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दे दी गई। सुबह छः बज कर 30 मिनट पर याकूब को फांसी के फंदे पर लटकाया गया और सात बज कर एक मिनट पर उसकी बॉडी को नीचे उतारा गया। जेल से शव लेने के बाद याकूब के भाई नागपुर एयरपोर्ट गए और वहां से फ्लाइट से उसे मुंबई लाया जा रहा है।
याकूब की फांसी को लेकर गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 10.30 बजे विधानसभा में बयान देंगे। इससे पहले नागपुर जेल के अंदर ही डॉक्टरों ने शव का पोस्टमॉर्टम किया और अंडरटेकिंग लेने के बाद डेड बॉडी जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने शव फैमिली को सौंप दिया है। बॉडी लेने के लिए याकूब के दोनों भाई (सुलेमान और उस्मान) नागपुर की जेल पहुंचे थे।