खरड़ - पंजाब रोडवेज के पठानकोट डिपो के ड्राइवर नानक चंद की होशियारी के कारण आतंकवादी हमले के दौरान बस में सवार सवारियों का बचाव होने के कारण समाज सेवक गुरप्रताप सिंह पडियाला द्वारा नानक चंद का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। उनको सम्मान में 51000 रुपए की राशि भेंट करने के अलावा सिरोपा भी दिया गया। इस मौके पर पडियाला ने कहा कि नानक चंद ने होशियारी और बहादुरी का सबूत देते हुए बस की सवारियों की कीमती जान बचाई है, जिस पर पंजाबियों को मान है।
ड्राइवर नानक चंद ने बताया कि वह जनियान सेक्टर-43 चंडीगढ़ के लिए सुबह 3:40 बजे सवारियों को लेकर चला था और बस में 80 के लगभग सवारियां थीं और इसी दौरान जब 5:30 बजे के करीब दीनानगर के करीब पहुंचा और बस के आगे तीन मिलिट्री की वर्दी पहने नौजवानों ने उनको रुकने का इशारा किया, जिन्होंने मुंह ढके हुए थे, पर उन्होंने शंका होने पर बस को भगा लिया, जिस कारण गुस्से में आए इन नौजवानों ने तीन फायर किए जो कि उनके सिर के ऊपर से निकल गए, जबकि बस में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
नानक चंद ने बताया कि उसे दीनानगर 5:30 बजे पहुंचना होता है और 5:35 पर आगे चंडीगढ़ के लिए रवाना होता है, पर वह 5:33 पर ही बस लेकर रवाना हो गया है और जब दीनानगर पुलिस स्टेशन के नजदीक पहुंचा तो वहां देखा कि आतंकवादियों ने थाने पर हमला कर दिया था। उन्होंने समाज सेवी गुरप्रताप सिंह पडियाल का धन्यवाद किया। इसके बाद समूह नौजवानों ने मोमबतियां जला कर मार्च निकाला, जो कि खालसा स्कूल के ग्राउंड से शुरू होकर लांडरा रोड, गांधी बाजार और कई स्थानों से होते हुए बस अड्डा खरड़ में समाप्त हुआ।