गुरदासपुर - दीनानगर में आतंकी हमले के बाद एक बार फिर गुरदासपुर के लोग दहशत में आ गए हैं। गुरुवार की दोपहर गुरदासपुर की एक गली में बम मिला जिससे अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास डीएवी स्कूल व पुलिस क्वार्टर की गली में एक बम पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल तथा क्वार्टरों को खाली कराया और पंजाब की स्पेशल वैपन एंड टैक्टिस (स्वाट) को बम निष्क्रिय करने के लिए के लिए बुलाया। मौके पर पहुंची स्वाट टीम ने बम निष्क्रिय कर स्थिति काबू कर ली। हालांकि यह बम कहां से आया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।